कटनी ग्रामीण: रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
कटनी जिले की रीठी पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर जिले में अपराधों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।