जसवंतनगर: जैनपुर नागर में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
जैनपुर नागर में विवाहिता कीर्ति ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कीर्ति की शादी तीन साल पहले लवि बाबू से हुई थी। ससुर जयपाल सिंह और सास सुदेश कुमारी हैं। गृह क्लेश कारण बताया जा रहा है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, एक का नाम राघव है। सूचना पर उनके साथ फॉरेंसिक टीम पहुंची, सीओ आयुषी सिंह ने निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम क़ो भेजा है।