शाहजहांपुर: युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के झंडा कलां रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार शाम परिजन हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर कैमरे खराब बताए गए। इससे नाराज परिजनों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।