मोहड़ा प्रखंड में आशा बहाली में हो रही बिलम को लेकर मोहड़ा प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव ने चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए मोहड़ा प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि आशा बहाली में हो रही विलंब को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द आशा का चयन करने को कहा गया है।