नबीनगर: औरंगाबाद पुलिस का ऐलान, अपराधियों की सूचना देने वाले को मिलेगा ₹25,000 का इनाम, पहचान रहेगी गुप्त
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरचाही निवासी वांटेड अपराधी छोटन सिंह (पिता– प्रदीप सिंह) की गिरफ्तारी को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। पुलिस ने बताया कि छोटन सिंह के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये की नकद इनामी राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस आम जनता से