शाहजहांपुर: आयुष शिविरों के माध्यम से 650 गांवों में पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 20 हजार मरीजों को मिला उपचार
शाहजहाँपुर। जनपद में आयुष विभाग द्वारा संचालित विशेष चिकित्सा अभियान के तहत 650 से अधिक गांवों में शिविर आयोजित कर करीब 20 हजार मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी के निर्देशन में चले इस अभियान में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी पद्धतियों को एक मंच पर लाकर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं।