नौगांव: तीन साल से जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, बारिश में टपकती छत बनी हादसे का बड़ा खतरा
नौगांव जनपद अंतर्गत लहदरा माध्यमिक शाला की जर्जर इमारत बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरा बन गई है। बुधवार शाम सामने आई जानकारी के अनुसार, स्कूल की छत और दीवारों से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे कक्षाओं और कार्यालय में जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों और शिक्षकों के बैठने तक की जगह नहीं बचती। प्रधानाध्यापक रामकिशन अहिरवार ने बताया कि उपयंत्री