सांगानेर: जयपुर के जमवारामगढ़ इलाके में घर से 200 मीटर दूर कुएं में मिला लापता युवती का सड़ा-गला शव, आसपास के इलाके में फैली सनसनी
जमवारामगढ़ थाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 20 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव कुएं में मिला। शव मिलने की सूचना पर प्रशासन,पुलिस और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार शव की हालत को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर उसके करीब 7 से 8 दिन पुराना है