पवई: पवई में धूमधाम से निकली गई भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा।
Pawai, Panna | Jul 7, 2024 बीते 25 वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवई नगर में विशाल जगदीश स्वामी रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही यात्रा को लेकर नगर में चहल पहल देखी गई। दोपहर में भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहिन सुभद्रा और बलभद्र की विधि विधान से आरती पूजन किया गया, इसके बाद शाम 6:00 बजे तीनों को रथ पर विराजमान किया गया और पूजा अर्चना की गई।