पवई: ग्राम छोटी भजिया में पहली बारिश में खुली विकास के दावों की पोल, दलदल में तब्दील हुई सड़कों ने रोका आवागमन।
Pawai, Panna | Jul 7, 2024 पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सटवा के ग्राम छोटी भजिया में पहली बारिश ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। गांव की मुख्य सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। एंबुलेंस, जननी एक्सप्रेस और डायल हंड्रेड जैसे आपातकालीन वाहनों का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।