पवई: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मासिक सहायता राशि की 14वीं किस्त जारी पंन्ना में कार्यक्रम दिखाया गया लाइव
Pawai, Panna | Jul 6, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों को मासिक सहायता राशि की 14वीं किस्त बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। पन्ना जिले की लगभग एक लाख 85 हजार लाड़ली बहनों को भी माह जुलाई की 22 करोड़ 73 लाख 80 हजार 750 रूपए की सहायता राशि मिली है।