धमतरी: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ईमानदारी से काम करें
गुरुवार को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा राजीव भवन धमतरी पहुंचे। यहां उन्होंने युवा कांग्रेस सदस्यों व वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। खुद युवा कांग्रेस से सरपंच, जनपद व विधायक बने साहू ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य लेकर काम करने की सलाह दी।