अररिया: बकरीद को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Araria, Araria | May 25, 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने की।