धमतरी: कलेक्टर कार्यालय के पास भालू आने से स्थानीय लोग करीब 5 घंटे तक दहशत में रहे, जानिए डीएफओ ने क्या किया
धमतरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास आज रविवार की सुबह एक भालू दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन अमला दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। धमतरी डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि रायपुर से बुलाए गए एक्सपर्ट की मदद से भालू को एनेस्थीसिया का डोज देकर बेहोश करने के बाद पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।