गोला: चिल्लूपार में शव यात्रा के लिए निशुल्क 'बैकुंठ रथ' का हुआ शुभारंभ, समाजसेवी ने दिखाई हरी झंडी
Gola, Gorakhpur | May 23, 2024 विकासखंड गोला क्षेत्र के धौरहरा ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे की ओर से गोरखपुर जिले में चिल्लूपार क्षेत्र के लिए पहली बार शव को ले जाने के लिए निशुल्क ‘ बैकुंठ रथ’ वाहन उपलब्ध करवाया गया है। बुधवार शाम को कस्बे के गोपालपुर में आयोजित समारोह में "प्रणाम चिल्लूपार" रामेश्वर दुबे परिवार की ओर से यह वाहन चिल्लूपार के लोगों को दुख की घड़ी के लिए भेंट किया गया।