बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने 12 घंटे के अंदर घर में हुई चोरी मामले का किया खुलासा, अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा घर मे हुई चोरी मामले का महेश 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया है और इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के माल और चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त किए गए उपकरण के साथ चोरी मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया है।