आगर: बाढ़ से बचाने को तैयार 'संकटमोचक': मोतीसागर तालाब पर होमगार्ड्स की 'लाइफ-सेविंग' ट्रेनिंग
आगर के मोतीसागर तालाब पर सोमवार की शाम को एक विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। महानिदेशक ऋचा श्रीवास्तव और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जवानों को हाई-टेक रेस्क्यू तकनीकों में माहिर बनाया जा रहा है। अंडर-वाटर रेस्क्यू से लेकर तैरने की 'टोइंग' तकनीकों तक, और सीपीआर से लेकर मोटर बोट संचालन तक जवानों को हर उस हुनर से लैस किया जा रहा है