गुमला: मेहमानी से लौटने से पहले ही छिन गई जिंदगी, बस की चपेट में आने से युवक की मौत
Gumla, Gumla | Jun 16, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के जमगई गांव निवासी प्रदीप उरांव की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना 15 जून की बताई जा रही है। प्रदीप उरांव अपने भाई सुनील उरांव के साथ अटरिया गांव मेहमानी में गया था। मेहमानी में भोजन करने के बाद वह बस के समीप बैठकर फोन में बात कर रहा था।इसी दौरान बस चालक वाहन को आगे बढ़ाने लगा। और युवक बस की चपेट में आ गया।