पराक्रम दिवस के मौके पर शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर विषय पर केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के दस विद्यालयों के एक सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। "परीक्षा पर चर्चा 2026" के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावपूर्ण वातावरण में सीखने एवं स्वयं को परखने का मौका देना था।