मंदसौर: मंदसौर शहर के राजीव कॉलोनीमें स्मार्ट मीटर का विरोध, महिलाओं ने कराया हटवाने का प्रयास
मंदसौर। राजीव कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का गुरुवार दोपहर विरोध हुआ। क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहे हैं, सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों से चर्चा की,विरोध के बाद लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाने की कार्रवाई की गई,