सिंघवारा: दरभंगा: 11 वर्षीय बच्ची लापता, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, सूचना देने पर इनाम की घोषणा
जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कविता कुमारी, पिता राजकुमार महतो, ग्राम आसी की रहने वाली है, जो बीते दिनों अपने घर से कहीं चली गई और अब तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों के अनुसार, बच्ची के अचानक गायब होने के बाद से पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।