नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के कुछ हिस्सों में मनाई गई होली, रंग और गुलाल से दी गई बधाई
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से शुक्रवार को होली का पर्व मनाया गया। युवाओं ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार पुलिस की सायरन बजाते हुए गाड़ियों से भ्रमण करती रही।