नावकोठी: बगरस थान सिंह में गोलीबारी से दहशत, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के बगरस थान सिंह में शुक्रवार को हुए अचानक गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व कर नावकोठी और बखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर इसमें सम्मिलित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।