नावकोठी: नावकोठी पंचायत भवन में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का होली मिलन समारोह, एक-दूसरे को दी बधाई
नावकोठी पंचायत भवन पर गुरुवार को पत्रकार एवं जनप्रतिनिधियों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पत्रकार सुधांशु ने किया। संचालन पूर्व सरपंच मृत्युंजय सिंह ने किया। मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने उपस्थित सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र फूल माला एवं रंग गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।