डीग: डीग जिला अस्पताल की लैब जांचों में गड़बड़ी उजागर, सभी शिकायतें सही पाई गईं
जिला चिकित्सालय डीग में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना (एमएनजेवाई) के तहत कराई जा रही लैब जांचों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सभी शिकायतों को सही ठहराया है।