गुमला: मिशन चौक में रुपयों और दस्तावेजों से भरा थैला गिरा, पेट्रोलिंग टीम ने लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की
Gumla, Gumla | May 21, 2026 गुनिया गांव की पार्वती किसी काम से गुमला आई थी। मिशन चौक के पास उसका थैला कहीं गिर गया। थैले में दो हजार रुपये नकद कुछ जरूरी दस्तावेज और एक माचिस के डिब्बे पर उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। सदर थाना की पेट्रोलिंग टीम गुजर रही थी। टीम में एएसआई सुषमा लोलन्ति खेस चालक संजीव कुमार सिंह थे। थैला मिलने पर फोन कर पार्वती को थैला सौंप दिया गया।