मदनपुर: शिवगंज में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का गरजा बुलडोजर
मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एन एच 19 किनारे फुटपाथी दुकानदारों से लगे अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन द्वारा मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने में बुलडोजर का उपयोग किया गया। सर्विस रोड के किनारे ठेला,खुमचा, गुमटी और अस्थाई रुप से अल्बेस्टस से छाए गए छावनियों को बुलडोजर के माध्यम से हटाने का प्रयास किया गया। फुटपाथी द