हज़ारीबाग: हजारीबाग से बरकाकाना जाने वाली ट्रेन में बुजुर्ग का पैर कटा
हजारीबाग से बरकाकाना जाने वाली ट्रेन दुर्घटना होने पर बुजुर्ग हजारीबाग के नूरा कोलघटी निवासी महेंद्र प्रसाद का पैर कट गया है। परिजनों ने रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घायल का इलाज बरियातू के हिल व्यू हॉस्पिटल अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि हजारीबाग से बरकाकाना जाने वाली ट्रेन का समय 7:55 बजे थी। 5 मिनट का स्टॉप टाइम होता है।