गुना कलेक्टर के निर्देशन में 17 अक्टूबर को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने बताया, ग्राम झिर में 10 लीटर अवैध शराब 80 किलो लहान, पिपरौदा चक में 6 लीटर अवैध शराब 70 किलो लहान, निर्भयगढ़ में 15 लीटर अवैध शराब 300 किलो लहान जप्त किया है। अवैध शराब ₹28000 बताई गई है। 5 लोगों पर 5, मामले दर्ज किए है।