पन्ना: अन्याय की नहर: पन्ना में किसानों का फूटा गुस्सा, दोगुनी जमीन लेकर 9 साल पुराना मुआवजा!
#jansamasya
Panna, Panna | Jun 1, 2026 पन्ना में सिंचाई योजना अन्नदाताओं के लिए आफत बन गई है। अहिरगवां माइनर नहर परियोजना में जल संसाधन विभाग और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। किसानों का कहना है कि साल 2026 में उन्हें 2016 की दरों पर मुआवजा दिया जा रहा है। यही नहीं, 17 आरे जमीन लेकर महज 8 आरे का भुगतान हुआ है और 40% किसान अब भी खाली हाथ हैं। खेतों में मलबा फटने से फसलें तबाह हो चुकी हैं।