बिंदकी: टिकरी गांव में अज्ञात कारण से दो कोठरी में लगी आग, भूसा, गेहूं तथा चना सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल गई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के टिकरी गांव में गुरुवार की सुबह 8 बजे अज्ञात कारण से मेवालाल पटेल के भूसे की कोठी में आग लग गई। आग भतीजे राजेंद्र पटेल के भूसे की कोठरी में भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। मेवालाल पटेल का लगभग 80 कुंतल भूसा 12 कुंतल गेहूं तथा एक कुंटल चना एवं राजेंद्र पटेल का लगभग 70 कुंतल भूसा 6 कुंतल गेहूं एवं एक कुंटल चना जल गया।