चरखारी: चरखारी में किसान की बेटी सौम्या ने सेल्फ स्टडी से नीट में पाई सफलता, परिवार और इलाके में खुशी की लहर
चरखारी नगर के अमरगंज निवासी किसान विवेक चंद्र त्रिवेदी की बेटी सौम्या त्रिवेदी ने सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौम्या ने बिना किसी बड़े कोचिंग के 2 साल तक नियमित स्व-अध्ययन, ऑनलाइन क्लासेज और अनुशासित तैयारी से यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी का माहौल है और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं।