मथुरा: घर से भागकर आई युवती ने मनमानी शादी से क्षुब्ध होकर रेलवे ट्रैक के निकट फांसी लगाने का किया प्रयास
मिली जानकारी के अनुसार अछनेरा कोतवाली के रहने वाले थान सिंह की 20 वर्षीय बेटी सागर ने सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे धौलीप्याऊ क्षेत्र के रेलवे ट्रेक के सहारे पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकने का प्रयास किया, जिसे आसपास के लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और युवती को अचेतावस्था में उतार लिया।