गोला: 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, गोला थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 28, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां रेनू देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बेटी की तलाश में आरोपी के घर पहुंचने पर परिजनों को जातिसूचक गालियां दी गईं।