मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रइकरी में महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप, ग्रामीणों को रोजाना होती है पानी की समस्या
बताते चले कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौरहा के अंतर्गत ग्राम सभा रइकरी में महीनो से एक हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे स्थानीय निवासी त्रिलोकी पटेल ने बताया कि। हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें अपने पशुओं के लिए भी दूर से पानी लाना पड़ता है। पशुओं के लिए पानी की समस्या बन गई है।