छतरपुर नगर: ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या,ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपट क़े रहने वालें देवीदीन कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी,जिस पर ग्रामीणों के द्वारा आज 8 जून दोपहर 1 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया और बताया कि व्यक्ति को कुछ लोगों के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था,जिसकी चलते व्यक्ति ने फांसी लगाई और अब पीड़ितों को राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है।