इंदौर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे खिलाड़ी ने संसद शंकर लालवानी से उनके घर पर की मुलाकात, सांसद ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Indore, Indore | Aug 18, 2024 इंदौर के ग्राम दातोदा में रहने वाले मयंक स्वामी का सिलेक्शन पेंचक सिलाट नामक खेल के लिए एशियन गेम्स में हुआ है। लेकिन उस टूर्नामेंट में जाने के लिए मयंक को लाखों रुपए की आवश्यकता है। लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे मयंक ने मदद की गुहार सांसद शंकर लालवानी से लगाई है। जहां सांसद शंकर लालवानी ने भी शासन स्तर पर मयंक की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।