इंदौर: तहसीलदार पर गोली चलवाने वाले आरोपी के ग्राम भोरासला स्थित अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की रिमूवल की कार्रवाई
Indore, Indore | Aug 18, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो हॉस्पिटल के पीछे ग्राम भोरसला में जमीन की नप्ती करने का तहसीलदार पर गोली चलाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आज मुख्य आरोपी सुरेश पटेल के अवैध निर्माण पर रिमूवल की कार्रवाई की। जहां शासकीय जमीन पर बनी आरोपी सुरेश पटेल की आलीशान कोठी को नगर निगम के द्वारा जमींदोज कर दिया गया।