इंदौर: कल रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए निशुल्क रहेगा आई बस और सिटी बस का सफर, महापौर ने करी घोषणा
Indore, Indore | Aug 18, 2024 इंदौर में हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर सिटी बस और आई बस की सेवाएं महिलाओं और यूवतियों के लिए निशुल्क रहेगी।जिसमें महिलाएं पूरे दिन इनमें मुफ्त आवाजाही की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी। वहीं रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो और वह सुगमता से सफर कर सकें, इस उद्देश्य से यह सौगात महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर दी जाती है।