इंदौर: विश्रम बाग में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम, नगर निगम की सफाई मित्र बहनों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र
Indore, Indore | Aug 18, 2024 इंदौर के विश्रम बाग में आज रक्षाबंधन का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इंदौर नगर निगम की सफाई मित्र बहनों के द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव को रक्षा सूत्र बांधकर यह त्यौहार मनाया गया। वहीं इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही स्थानीय पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्हें भी सफाई मित्रों बहनों के द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया।