बरसाना। श्रावण मास के दूसरे दिन शुक्रवार की पावन बेला में श्रीजी बरसाना धाम में आयोजित मंगला आरती के दिव्य दर्शन का सौभाग्य हजारों श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। ब्रह्ममुहूर्त में जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, "राधे-राधे" के जयघोष से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। राधारानी के मनमोहक एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
मंदिर में गूंजते भजन-कीर्तन, शंखनाद और घंटों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने श्रीजी के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
🌺 जय श्री राधे! श्रीजी की कृपा से श्रद्धालुओं का जीवन धन्य हुआ। 🦚
Hodal, Palwal | Jul 31, 2026