खोदावंदपुर: खोदावंदपुर सीएचसी में टीबी रोगियों के बीच पोषण आहार व मेडिकल किट का किया गया वितरण
बरौनी रिफाइनरी के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में टीबी के मरीजों के बीच पोषण आहार एवं मेडिकल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि एक दौर था जब टीबी असाध्य रोग था। आज के दौर में टीबी का सम्पूर्ण इलाज है।