नर्मदापुरम: राज्यसभा सांसद ने भाजपा कार्यालय में स्वेच्छानुदान से परिवार को सौंपी सहायता राशि, मंदिर समिति को भेंट किया LED टीवी
भाजपा कार्यालय में बुधवार करीब 3 बजे राज्यसभा सांसद ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से सदर बाजार निवासी स्वर्गीय पप्पू परदेसी के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप चैक सौंपा। सांसद ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर सांसद द्वारा रसूलिया स्थित इच्छापूर्ति मंदिर समिति को मंदिर उपयोग हेतु एकLED टीवी भी भेंट किया।