पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में वाहन जांच अभियान के दौरान ₹7 लाख 71 हजार 340 वसूले गए जुर्माना
Purnea East, Purnia | Apr 29, 2026
पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान लगातार के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी. इस दौरान जिले में मंगलवार को देर शाम तक वाहन चेकिंग में 7 लाख 71 हजार 340 रुपये का जुर्माना राशि वसूले गए