बड़नगर पुलिस ने आदिनाथ कॉलोनी में अवैध रूप से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अमित सकलेचा, आजाद शाह और रामेश्वर रीछा को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और ₹6620 नगद जप्त किए गए।