पिंड्रा: बड़ागांव में तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक चालक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कबीरामपुर में तेज रफ्तार बोलोरो ने बाईक चला रहे युवकों जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 10 मीटर दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।