मुज़फ्फरनगर: आईफोन लूट के बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, रेलवे अंडरपास पर घेराबंदी, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, एक अन्य गिरफ्तार
जनपद के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में आईफोन लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रेलवे अंडरपास पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद की है।