कोंच: मंझियावां पंचायत में 941 लोगों का राशन कार्ड से नाम कटा, गरीब परिवारों की बढ़ी चिंता
Konch, Gaya | Jun 4, 2026 कोंच प्रखंड की मंझियावां पंचायत में राशन कार्ड से 941 लोगों का नाम कट जाने के बाद गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को इसकी जानकारी तब मिली जब वे जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर राशन लेने पहुंचे। डीलरों ने बताया कि उनका नाम लाभुकों की सूची से हटा दिया गया है। नाम कटने की सूचना मिलते ही पंचायत के विभिन्न गांवों में चिंता का माहौल है।