अनूपपुर: आधी रात गांव में घुसा दंतैल, दहशत में जागते रहे ग्रामीण
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवा बीट अंतर्गत तीन हाथियों का दल बुधवार को छठवें दिन भी आमापानी जंगल क्षेत्र में मौजूद रहा। हाथी भलुवान टोला और बेल्हाटोला के आसपास जंगल में विश्राम करते देखे गए। वन विभाग लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।