भोगांव: बेवर में बाल कटवाने में देरी से नाराज युवक ने की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
घटना बेवर कस्बे के पुराने डाकघर के पास श्यामू श्रीवास्तव की हेयर ड्रेसर की दुकान पर हुई। टंकी मोहल्ला निवासी गौरव पाठक बाल कटवाने के लिए दुकान पर पहुंचा था। दुकान पर भीड़ होने के कारण श्यामू ने गौरव से थोड़ी देर बाद आने को कहा। नंबर आने मे देरी की बात सुनकर गौरव नाराज हो गया और वहां से चला गया। जिसके बाद आकर तमंचे से फायर कर दिया जिसका वीडियो वायल हो रहा है।